Better Health Channel
betterhealth.vic.gov.au
betterhealth.vic.gov.au

इस सर्दी में स्वस्थ रहें (Stay well this winter - Hindi)

इस सर्दी में स्वस्थ रहें

इन्फ्लूएंजा (फ्लू) और कोविड-19 पूरे वर्ष भर फैलते हैं, लेकिन सर्दी का मौसम बीमारी के फ़ैलाव के लिए विशेष रूप से खराब है।

आप निम्नलिखित कदम उठाकर स्वयं को स्वस्थ रहने में मदद कर सकते/ती हैं:

  • जितनी जल्दी हो सके अपना फ्लू और COVID-19 का टीकाकरण करवाएं
  • अपने और दूसरे लोगों के बीच 1.5 मीटर की दूरी बनाकर रखें
  • अपने हाथों को बार-बार धोएं या सैनिटाइज़ करें
  • अपनी कोहनी में खांसें या छींकें
  • यदि आप अस्वस्थ महसूस कर रहे/ही हैं तो RAT द्वारा COVID या फ़्लू की जाँच करवाएँ
  • यदि आप में लक्षण हों तो चेहरे पर मास्क पहनें
  • यह सुनिश्चित करें कि स्थान अच्छा हवादार है
  • यदि आप बीमार हैं तो घर पर रहें।

ऐसा करने से आपको, आपके मित्रों, परिवार और समुदाय को स्वस्थ रहने में मदद मिलेगी।

आपको क्या जानने की ज़रूरत है

  • 6 महीने और उससे अधिक उम्र के सभी बच्चों के लिए वार्षिक फ्लू टीकाकरण का सुझाव दिया जाता है।
  • 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए हर 12 महीने में COVID-19 बूस्टर खुराकें उपलब्ध होती हैं।
  • 65 वर्ष और उससे अधिक आयु के वयस्क, तथा 18 से 64 वर्ष की आयु के वे लोग जिनकी प्रतिरक्षा गंभीर रूप से कम है, वे हर 6 महीने में COVID-19 बूस्टर खुराक पाने के पात्र हैं।
  • आप एक ही समय पर फ्लू और COVID-19 का टीका लगवा सकते/ती हैं।
  • आप अपने डॉक्टर (GP) या अपने स्थानीय फार्मासिस्ट से फ्लू और COVID-19 का टीका लगवा सकते/ती हैं। फार्मासिस्ट 5 वर्ष या उससे अधिक आयु के किसी भी व्यक्ति को फ्लू और COVID-19 के टीके लगा सकते हैं।
  • अधिकांश लोग घर पर ही फ्लू और COVID-19 से सुरक्षित रूप से उबर सकते हैं।
  • अगर आपको इस सर्दी में COVID-19 या फ्लू हो जाता है तो अपने डॉक्टर से मिलें और अपनी सर्वोत्तम देखभाल के बारे में बात करें। इससे आपको जरूरत पड़ने पर सही देखभाल प्राप्त करने में मदद मिलेगी। कुछ लोग डॉक्टर के पर्चे पर लिखी जाने वाली ऐसी दवाइयां लेने के पात्र हैं, जो COVID-19 या फ्लू के लक्षणों के प्रकट होने के तुरंत बाद ली जाने पर स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं को कम कर सकती हैं और अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता को कम कर सकती हैं। अपने डॉक्टर से और अधिक जानकारी लें।
  • यदि आप अस्वस्थ हैं तो आपकी सहायता करने के लिए आपका डॉक्टर सबसे उत्तम व्यक्ति है।

फ्लू टीकाकरण

इस सर्दी में आपको स्वस्थ रहने में सहायता देने के लिए, पात्र प्राथमिकता समूहों के लिए नि:शुल्क फ़्लू टीकाकरण उपलब्ध हैं।

इन प्राथमिकता समूहों में शामिल हैं:

  • 6 महीने से 5 साल तक के बच्चे
  • 65 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोग
  • आदिवासी (एबोरिजनल) और टोरेस स्ट्रेट आइलैंडर के 6 महीने और उससे अधिक
    उम्र के लोग
  • गर्भवती महिलाएं - गर्भावस्था के किसी भी चरण में
  • 6 महीने और उससे अधिक उम्र के वे लोग जिनका स्वास्थ्य संबंधी स्थितियों के कारण गंभीर फ्लू और इसकी जटिलताओं का खतरा बढ़ जाता है।

बच्चों को फ्लू से विशेष सुरक्षा की आवश्यकता होती है, विशेषकर शिशुओं और छोटे बच्चों को। फ्लू का टीका अन्य नियमित बचपन के टीकों की तरह ही महत्वपूर्ण है तथा यह बच्चों को फ्लू के सबसे सामान्य प्रकारों से सुरक्षा प्रदान करेगा।

आप अन्य टीकों के साथ ही फ्लू का टीका भी लगवा सकते/ती हैं।

फ्लू टीकाकरण के बारे में और अधिक जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करें या अपने डॉक्टर से बात करें। यदि आपको दुभाषिए की आवश्यकता हो तो TIS नेशनल को टेलीफोन नम्बर 131 450 पर कॉल करें।

COVID टीकाकरण

इस सर्दी में स्वस्थ रहने के लिए अपने COVID-19 टीकाकरण को अप-टू-डेट रखना महत्वपूर्ण है:

  • सभी वयस्क हर 12 महीने में बूस्टर खुराक के लिए योग्य हैं।
  • 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के वयस्क, तथा 18 से 64 वर्ष की आयु के वे लोग वे लोग जिनकी प्रतिरक्षा गंभीर रूप से कम है, वे हर 6 महीने में बूस्टर खुराक प्राप्त करने के पात्र हैं।
  • 5 से 17 वर्ष की आयु के वे बच्चे जिनकी प्रतिरक्षा प्रणाली गंभीर रूप से कम है, वे हर 12 महीने में बूस्टर खुराक के लिए पात्र हैं।
  • अच्छे स्वास्थ्य वाले किशोरों और बच्चों को 2024 में बूस्टर खुराक की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि इस समूह में गंभीर बीमारी की घटना कम होगी तथा हाइब्रिड प्रतिरक्षा का स्तर अधिक होगा।

अपनी स्थानीय फॉर्मेसी या जी.पी. के यहाँ अपनी अगली खुराक लें। वैक्सीन क्लिनिक फाइंडर काExternal Link उपयोग करके अपने निकट एक खोजें।

स्वस्थ रहने के बारे में और अधिक जानकारी

Give feedback about this page

Reviewed on: 30-04-2024