Better Health Channel
betterhealth.vic.gov.au Department of Health
betterhealth.vic.gov.au Department of Health

सारांश

Read the full fact sheet
  • खसरा एक अत्यधिक संक्रामक वायरल (विषाणुजनित) बीमारी है। इससे फ्लू जैसे लक्षण, त्वचा पर चकत्ते (दाने) और बुखार होता है।
  • खसरे से निमोनिया और एन्सेफलाइटिस (मस्तिष्क में सूजन) जैसी गंभीर जटिलताएं हो सकती हैं।
  • टीकाकरण स्वयं को और दूसरों को सुरक्षित रखने का सबसे अच्छा तरीका है। प्रतिरक्षा के लिए खसरे के टीके की दो खुराकें आवश्यक हैं।
  • यदि आपका जन्म 1966 में या उसके बाद हुआ है, तो हो सकता है कि आपको खसरे के टीके की केवल एक खुराक ही मिली हो। यदि आपको दो खुराकें नहीं मिली हैं, या आपको पता नहीं है, तो टीका लगवाएं, खासकर यदि आप विदेश यात्रा कर रहे/ही हैं।
  • वर्तमान में, शिशु 6 महीने की उम्र से ही विदेश यात्रा से पहले खसरे का टीका लगवा सकते हैं।
  • खसरे का टीका डॉक्टरों (जी.पी.), सामुदायिक फार्मेसियों, एबोरिजनल (आदिवासी) स्वास्थ्य सेवाओं और कुछ स्थानीय परिषदों में उपलब्ध है।
  • राज्य द्वारा वित्त पोषित निशुल्क खसरे का टीका लगवाने के लिए मेडिकेयर कार्ड की आवश्यकता नहीं है।
  • यदि आपको खसरे के लक्षण हैं, तो तुरंत चिकित्सा सहायता लें। डॉक्टर या क्लिनिक जाने से पहले उन्हें फोन करें और संक्रमण फैलाने से बचने के लिए मास्क पहनें।
  • खसरा से प्रभावित जिन लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता नहीं है, वे निवारक उपचार प्राप्त कर सकते हैं, जितनी जल्दी हो सके अपने डॉक्टर से संपर्क करें।